फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत एक जीवंत और विविध राष्ट्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के हाई स्कूल हमीरपुर सिद्ड़ में सेना की गिगडयाल बटालियन की तरफ से राट्रीय एकता दिवस के रूप में वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर सेना के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों तथा छात्रों को विस्तार से बताया। अधिकारियों ने बताया कि भारत एक जीवंत और विविध राष्ट्र है, जिसमें विभिन्न जातियों और धार्मिक पृष्ठ भूमि के लोग एक साथ पूर्ण सद्भाव में रहते हैं।
विज्ञापन

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हमारे विविध राष्ट्र को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बार कहा था कि एकता के बिना जनशक्ति एक ताकत नहीं है, जब तक यह सामंजस्य न हो, जब ठीक से एकजुट होकर यह आध्यात्मिक शक्ति बन जाती है। सेना के मनावर योद्धा ब्रिगेड क्रॉस्ड स्वॉर्ड्स डिवीजन के तत्वावधान में गिगडयाल बटालियन ने शासकीय हाई स्कूल, हमीरपुर सिद्ड़ में शपथ समारोह आयोजित किया। इसमें 56 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने विविधता में एकता का संदेश दिया। युवाओं को भी प्रोत्साहित किया।
रन फार यूनिटी के लिए हुआ कार्यक्रम
सांबा। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से रन फार यूनिटी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष केशव खजूरिया ने झंडी दिखाकर रन फार यूनिटी में शामिल लोगों को रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, सह प्रभारी नारायण सिंह, जिला प्रधान अमर सिंह, संजीव शर्मा, डीडीसी सुभाष भगत, रमेश चंद्र के साथ अन्य उपस्थित थे। संवाद
पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस लाइन और अन्य अधीनस्थ इकाइयों में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में किया गया। जहां एसएसपी राजेश शर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा करने की शपथ दिलाई।
देश को एक साथ लाने के सरदार पटेल के प्रयास का सम्मान करने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। समारोह का समापन पुलिस, आईआरपी-12वीं बटालियन और 47वीं बटालियन आईटीबीपी की टुकड़ियों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। अतिरिक्त एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस चौकी प्रभारी, गार्डर पुलिस पोस्ट और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो
पटेल के सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
अखनूर। भाजपा की जिला टीम ने अध्यक्ष जगदीश भगत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम किया। इसमें वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
जगदीश भगत ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकत्रित करने के लिए सहनीय कार्य किए और कई राज्य को भारत में विलय कराया। देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं सकता। इस अवसर पर सोभा राम, सुरिंदर सिंह, अनु मन्हास, शाम शर्मा, कुलवंत सिंह, सोनिया वर्मा, केडी शर्मा, प्रदीप चौधरी, आशीष कुमार, राजेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें