फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सम्मेलन के दौरान रासलीला का मंचन किया

विज्ञापन
रामेशवरधाम में संत सम्मेलन के दौरान रासलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। रामेश्वरधाम में रामेश्वरानंद महाराज की पुण्यतिथि पर चल रहे कार्यक्रम में भक्त रासलीला का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए। स्वामी प्रकाशानंद की देखरेख में चल रहे संत सम्मेलन के दौरान शाम को वृंदावन से आए कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का मंचन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामेश्वरधाम में पहुंचे भक्तजनों ने मोर नृत्य का नजारा देखा। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी पर कई नृत्य पेश को पंडाल में बैठे भक्तों ने खूब सराहा। विशेषकर मोर नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान लोगों ने तालियां बजा कलाकारों द्वारा पेश किए गए नृत्य का आनंद लिया। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि हर वर्ष संत सम्मेलन के दौरान वृंदावन से पहुंचे कलाकार भगवान कृष्ण पर आधारित लीलाओं का वर्णन करते हैं। उन्होंने कहा कि संत सम्मेलन के अंतिम दिन 30 अक्तूबर को हवन किया जाएगा। दूसरे राज्यों से पहुंचे संत व महंत रामेश्वरानंद महाराज की 31 वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि देंगे और दोपहर को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें