फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में साजन की सहेली बनने की होड़

विज्ञापन
परगवाल में मनेयारी की दूकान पर खरीददारी करती महिलाएं
विज्ञापन
परगवाल। महिलाओं का पर्व करवाचौथ में अब कुछ ही दिन शेष हैं। महिलाओं में इस पर्व पर खास दिखने की होड़ सी लगी हुई है। या यूं कहें कि उनमें अपने साजन की सहेली बनने की होड़ लगी हुई है। मौजूदा समय महिलाएं इस पर्व की तैयारियों में जुट चुकी हैं।
विज्ञापन

करवाचौथ पर्व को लेकर कोई ऑनलाइन शॉपिंग कर करवाचौथ में इस्तेमाल होने वाली चीजों को सहेजने में लगी हैं, तो कई महिलाएं वक्त निकालकर बाजारों में पहुंचकर इस दिन सबसे खास दिखने के लिए मेहनत कर रही हैं। मौजूदा समय बाजारों में काफी चहल-पहल और रौनक देखी जा सकती है। खासकर मनयारी और कपड़ों की दुकानों पर काफी भीड़ जुट रही है। इसके अलावा श्रृंगार के सामानों में सबसे जरूरी होती है मेंहदी। शादी के अलावा ये ऐसा मौका होता है, जिसमें मेंहदी लगाने की रस्म होती है। इस खास मौके पर महिलाओं में इस बात की भी होड़ दिख रही है कि किसकी मेंहदी सबसे अच्छी गहरी व अलग होगी।
स्थानीय दुकानदार संजू वर्मा और पवन कुमार ने बताया कि इस बार महिलाओं में मैटल की चूड़ी और ब्रांडेड माल की ज्यादा मांग है। चूड़ियां में अधिक चमक बिखेरनी वाली पसंद की जा रही है। चूड़ा की तो अपनी अलग पहचान बनी हुई है। वैसे भी यह अधिकतर महिलाओं के पास हैं। नवविवाहिताओं के पास यह पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन ऐसी भी महिलाएं बाजार में आ रही हैं जो पहले से चूड़ा पहने हुए हैं और वे नया खरीद रही हैं।
विज्ञापन

उधर करवाचौथ पर अधिक महिलाएं लाल रंग को पसंद करती हैं। इसमें भी साड़ी को अधिक शामिल करती हैं, लेकिन इस बार के करवाचौथ में लहंगा, गरारा का चलन अधिक हो रहा है। नवविवाहिताएं साड़ी नहीं बल्कि इस प्रकार के कपड़ों को अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैप्शन 1
परगवाल में मनेयारी की दूकान पर खरीददारी करती महिलाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें