फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सती शाहिद देवस्थान पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। झिड़ी स्थित सती शाहिद देव स्थान पर बुधवार को बलून बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में बिरादरी के सदस्यों ने हिस्सा लेकर माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया है वहीं, प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बाबा सती शाहिद देव स्थान पर बुधवार सुबह 10 बजे धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ। हवन करवा कर पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। वहीं, बिरादरी की कार्यकारी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों ने लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों बच्चों सहित आने की अपील की।
बैठक में कमेटी के प्रधान शमशेर चंद, चेयरमैन बुआ दित्त महामंत्री मदन लाल, राम लाल, महिंद्र मास्टर, यशपाल, शाम लाल, हरी राम सहित अन्य ने हिस्सा लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं की गई। प्रधान शमशेर चंद ने बताया कि यह देवस्थान 300 साल पुराना है। बाबा सती शाहिद इस जगह पर सती हो गए थे। तब से बिरादरी के लोग इस जगह पर वार्षिक मेल का आयोजन करवाते हैं। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने मंदिर की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता अशोक भगत और अश्वनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें