बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के महंत बाबा प्रह्लाद गिरी ने कहा कि हर वर्ष जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह प्रथा पिछले कई वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1979 में मंदिर की स्थापना बाबा पूर्ण गिरी महाराज ने की थी, जिसके बाद हर वर्ष जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन होता है।
दोपहर डेढ़ बजे सबसे पहले भगवान श्रीराधा कृष्ण को प्रसाद का भोग लगाया गया, जिसके बाद भंडारा दोपहर दो बजे लोगों के लिए खोल दिया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। भंडारे में स्थानीय लोगों सहित आसपास के कई गांवों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उपमंडल के कई अन्य गांवों में भी भंडारे आयोजित हुए लोडनु गांव में भी इस अवसर पर भंडारा लगाया गया। संवाद