बिलावर। रक्षाबंधन के लिए बाजार में दुकानें सज गई हैं, जहां लोग मनपसंद खरीदारी करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी लोग त्योहार से संबंधित खरीदारी करने बाजार पहुंचे। इससे दिनभर बाजार में रौनक देखने को मिली।
बहनों की ओर से जहां भाइयों को डाक के माध्यम से रक्षा सूत्र भेजे जा रहे हैं, वहीं दुकानों पर सजी अलग-अलग प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है।
इस वर्ष बाजारों में राखियां 5 से लेकर 200 तक कीमत की उपलब्ध हैं। दूसरी और मिष्ठान विक्रेताओं ने रक्षाबंधन के पर्व पर मिठाई बेचने के लिए तैयारी करना शुरू कर दी है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। संवाद