बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक में शिवसेना की तरफ से शुक्रवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राज सिंह ने की। उनकी उपस्थिति में 10 लोगों ने शिवसेना का दामन थामा। राज सिंह ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए लोगों का वह धन्यवाद करते हैं। आने वाले दिनों में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए कहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हमेशा से गरीब और जरूरतमंदों की सेवा में हाजिर रहेगी। संवाद