.पत्रकारों को संबोधित करते महँत रामेश्वर दास
अखनूर। कस्बे के कामेश्वर मंदिर के महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास ने सोमवार को शिवरात्रि के उपलक्ष्य में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर साल की तरह इस साल भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी से 3 मार्च तक किया जाएगा। इसमें महारुद्र यज्ञ के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथावाचक डा. सत्यनारायण दास प्रवचन करेंगे।
उन्होंने सरकार व प्रशासन के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस द्वापर काल के इस ऐतिहासिक मंदिर के लिए सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाती। इस कामेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर दूर-दूर के हजारों की तादाद में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए आते हैं। राज्य पर्यटन विभाग द्वारा इस मंदिर को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई। संवाद