शहर के पुरानी मंडी इलाके में कपड़े की बड़ी दुकान पर चोरों ने सेंध लगाकर ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए। दो दिन में कपड़ों की बड़ी दुकान में चोरी की यह शहर में दूसरी घटना है।
पुलिस अधिकारियों ने जरूरी सबूत जुटाए हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। अब तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है। दुकान के मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
सिटी पुलिस स्टेशन की एसएचओ शक्ति शर्मा का कहना है कि पुरानी मंडी में पुराने अस्पताल के पास स्थित एमआर टेक्सटाइल के मालिक महावीर सिटी पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
दुकान मालिक के अनुसार उसकी दुकान पर करीब 25 लोग काम करते हैं। चार मंजिला इमारत के तीसरे फ्लोर की खिड़की तोड़कर चोरी की गई है।
2 लाख 60 हजार रुपये गायब हैं। एसएचओ का कहना है कि चोरी करने के बाद कंबल का रस्सा बनाकर नीचे उतरा गया है। मौके पर पहुंचे एसएपी नार्थ, डीएसपी एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
बताते चलें कि अभी दो दिन पहले ही शहर के पाश इलाके गांधी नगर की अप्सरा मार्केट में एक साथ तीन बड़ी दुकानों पर चोरी हुई। अगले ही दिन पुरानी मंडी में चोरी हो गई।