फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी स्पेशल की चपेट से छात्र की मौत

Tue, 03 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से कटड़ा जा रहा एसी स्पेशल की चपेट में आकर मंगलवार को स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। खौड़ अखनूर तहसील निवासी दीपक कुमार चौधरी (18) का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


दीपक वर्तमान में जम्मू के तोप शेरखानियां इलाके में रह रहा था। हादसा बजालता रेलवे स्टेशन के नजदीक सुबह आठ बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रेन भी खड़ी हो गई। इसे कई मिनट के बाद कटड़ा के लिए रवाना किया गया।

जीआरपी के मुताबिक उसे सूचना मिली कि बजालता रेलवे स्टेशन 7.4 किलोमीटर पर एक अस्थायी रास्ते से गुजरते वक्त एक स्कूटी सवार एसी स्पेशल की चपेट में आ गया है। जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को जीएमसी पहुंचाया।
विज्ञापन


मृतक के पिता रमेश चौधरी को घटना के बारे में जानकारी दी तो वह अपने परिवार के लोगों को लेकर मौके पर पहुंचे। हादसा काफी दर्दनाक था। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस के मुताबिक उसे अस्थायी रास्ते से क्रास करते वक्त स्कूटी सवार ट्रेन की चपेट में आया है। क्षतिग्रस्त स्कूटी जेके 02 डीजी 8139 को सीज करके केस दर्ज कर लिया गया है।

इसके साथ ही जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि घटना जिस जगह पर हुई है वहां कोई फाटक नहीं है और न ही कोई क्रासिंग है। पुलिस का कहना है कि माहौल ठीक होने पर परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें