फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में नौ घायल, दो ट्रॉमा रेफर

Tue, 03 Nov 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में मंगलवार को नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो लोगों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मझारा तौकली चैतरपुरवा गांव निवासी चैतर (70) एवं सुग्रीव (70) मंगलवार सुबह बाइक से शहर आ रहे थे लेकिन देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टिकोरामोड़ के पास चैतर की बाइक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां से चैतर को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। उधर, सोनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनापुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (18), जितेंद्र कुमार (25) व बड़ावा हरगुन गांव निवासी रामू (28) मंगलवार सुबह शहर स्थित एक प्रशिक्षण केंद्र पर आ रहे थे।
विज्ञापन


बहराइच-भिनगा रोड पर सरिया मिल के पास एक बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

वहीं, साइकिल सवार दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत चरदहा चंदन निवासी अली अहमद (40) भी घायल हुआ है। चारों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने वीरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

उधर, सोनवा थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव निवासी सद्दीक खान (70), गुलफाम खान (27) एवं हासिम (18) मंगलवार को बाइक से नानपारा जा रहे थे।

असोम रोड पर मुसवाताल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने गुलफाम की बाइक को टक्कर मार दी। तीनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें