एक 56 वर्षीय सिख महिला की उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। पुलिस आधिकारी ने बताया कि कुंदन कौर नाम की महिला पर जब हमला हुआ तब वह पुराने बारामुला स्थित सिख गुरूद्वारे में जा रही थी।
स्थानीय लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई हैं। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जबकि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिख समुदाय ने विरोध प्रदर्शन किया। आधिकारी ने बताया कि महिला की हत्या क्यों की गई है, अभी इसका पता नहीं लग सका है।