फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शक्ति एक्सप्रेस से गिरकर यात्री की मौत

Sun, 28 Jun 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। मृतक हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था, जो अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए जा रहा था। हादसा जम्मू रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर दूर बजालता स्टेशन के पास हुआ। मृतक के शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू से कटड़ा के लिए जा रही श्री शक्ति एक्सप्रेस में सवार अशोक चावला (61) ट्रेन कोच के दरवाजे पर खड़े थे। तभी अचानक नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद ट्रेन रुक गई। परिवार वालों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें