फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गए युवक की जलाशय में डूबकर मौत

Sun, 28 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, गूलरभोज
विज्ञापन
विज्ञापन
जलाशय में साथियों के साथ मौज मस्ती करने गए युवक की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। युवक ने हाल ही में बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

चक्कीमोड़ निवासी सेना से सेवानिवृत्त धन सिंह मेहरा के सबसे छोटा पुत्र हिमांशु मेहरा (18) दो अन्य साथियों रवि कोरंगा और जगदीश मेहरा के साथ दोपहर लगभग 12 बजे बौर जलाशय में घूमने आया था। साथियों के साथ हिमांशु भी पानी में नहाने चला गया। बताते हैं कि वह अचानक गहरे पानी में चला गया, तैरना न जानने कारण वह डूब गया। साथियों ने पानी उसे बाहर निकालने का भरसक प्रयास किया। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। गदरपुर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलवाया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने हिमांशु को पानी से बाहर निकाला। परिजन और व्यापार मंडल अध्यक्ष शंकर नगरकोटी हिमांशु को रुद्रपुर जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में पढ़ता था, और हाल ही में बीए प्रथम वर्ष के पेपर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें