फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया क्लर्क

Fri, 03 Jul 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया स्थित नायब तहसीलदार कार्यालय के पीआरसी क्लर्क प्रवीण कुमार को विजिलेंस आर्गनाइजेशन ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंट टीम ने प्रवीर को उस वक्त पकड़ा, जब उसने शिकायतकर्ता शक्ति राम सैनी की पत्नी और बेटे की पीआरसी फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत ली।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की कि आरोपी उनकी फाइल को पिछले 5-6 माह से दबा कर बैठा है। जबकि उन्होेंने इसके लिए पांच सौ रुपये रिश्वत के रूप में भी दिए हैं। अब वह फाइल आगे बढ़ाने के लिए फिर सात सौ रुपये रिश्वत मांग रहा है।

विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। केस दर्ज करने के बाद विजिलेंस ने एक ट्रैप टीम का गठन किया। शिकायतकर्ता को योजना के अनुसार आरोपी के पास भेजा गया। ज्योंही उसने आरोपी को रिश्वत की राशि पकड़ाई, विजिलेंस की ट्रैप टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद स्वतंत्र लोगों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्यवाही पूरी की गई। इस दौरान मौके पर अच्छा खासा मजमा बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें