फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर दो परिवारों में हुई झड़प

Sat, 05 Sep 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटे गाव नेहालकी में शनिवार को रास्ते के लिए दो परिवार आपस में भिड़ गए। इसमें दोनों तरफ के लोगों को चोटें आई हैं। जानाकरी के अनुसार नेहालकी गांव में छतर सिंह का आरोप है कि शनिवार दोपहर को कुछ लोगों ने उसके घर के आगे रास्ते में मलबा डाल दिया।
विज्ञापन


इसका विरोध करने पर उसके और परिवार के लोगों पर तीस-चालीस लोगों ने हमला कर दिया और घर पर पथराव कर तोड़फोड़ की।

खून से लथपथ छतर सिंह ने अपनी बीबी व लड़के के साथ नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और वहीं बैठ गए। इससे मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई।

बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छतर सिंह के परिवार को जबरन मार्ग से उठा कर आवजाही शुरू करवाई। पुलिस ने छतर सिंह व उनके बेटे को मेडिकल जांच के लिए साथ ले गई।

बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस का कहना है कि रास्ते के लिए दो परिवारों में झगड़ा हुआ है। इसमें दोनों तरफ के लोगों को चोटें आई हैं। मेडिकल करवाने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें