फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखो के सामने बह गया कलेजे का टुकड़ा

Mon, 06 Jul 2015 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला घूमने की खुशियां पलक झपकते ही बदहवासी में तब्दील हो गईं। रावी दरिया के रास्ते पंजाब से कठुआ साइकिल पर आ रहा नन्हा बालक पानी के बहाव में बह गया।
विज्ञापन


साइकिल पर दो बच्चे थे, जबकि उनका पिता साइकिल को संभाले हुए था। रविवार सुबह हुई घटना के कुछ देर बाद ही तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन देर शाम तक गोताखोरों को कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के वार्ड ग्यारह का रहने वाला राजिंदर कुमार अपने दो बेटों के साथ पंजाब में मेला देखने गया था। साइकिल पर तीनों रावी दरिया के रास्ते से ही पंजाब गए थे।
विज्ञापन


मेला देखने के बाद शनिवार रात वे वहीं रुक गए। रविवार सुबह तीनों बेड़ियां पत्तन मार्ग से लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10:30 बजे रावी दरिया के पानी के बहाव में नौ वर्षीय बबलू साइकिल सहित बह गया।

हालांकि इस हादसे में राजिंदर कुमार और उनका दूसरा बेटा बचने में सफल रहा। राजिंदर कुमार ने पहले अपने स्तर पर बेटे को ढूंढ़ने का प्रयास किया। जब कुछ पता नहीं चल पाया, तो पुलिस को इत्तला दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कठुआ पुलिस सहित सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दरिया में बहे बालक को ढूंढ़ने के प्रयास शुरू कर दिए। देर शाम तक टीम नदी में बालक की तलाश करती रही, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें