फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु बनकर किशोर से लाखों की ज्वैलरी ठगी

Mon, 06 Jul 2015 02:43 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में एक मीडियाकर्मी के 13 साल के बेटे से दो साधु के वेष में ठगों ने लाखों की ज्वैलरी ठग ली। ठगों ने किशोर को माता-पिता की मौत का डर दिखाकर ज्वैलरी के जरिए घर के सभी संकट मिटाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों की तस्वीर गौड़ प्लाजा चौक पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

नोएडा के एक टीवी चैनल में कार्यरत वीरेंद्र सिंह शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम को घर के पास ही से गुजर रहे दो साधुओं ने उनके बेटे सौरभ (13) से एक पता पूछा।

पता बताने के बाद साधुओं ने सौरभ को कहा कि आपके घर में काफी संकट हैं। आपके माता पिता की जल्द मौत हो सकती है। वे सभी संकट दूर कर देंगे। सौरभ उनकी बातों में आ गया।
विज्ञापन


उन्होंने सौरभ से कहा कि कल शाम को घर की आलमारी में रखे सभी आभूषण लेकर आना। आभूषण से संकट निकालकर बाहर कर देंगे। शुक्रवार दोपहर वीरेंद्र ऑफिस थे।

उनकी पत्नी बालकनी में कपड़े धो रही थीं। इसी बीच सौरभ चुपके से आभूषण लेकर घर से कुछ ही दूरी पर खड़े साधुओं के पास गया।

साधुओं ने उसे बातों में लगाया और ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। वीरेंद्र ने बताया कि आभूषणों की कीमत करीब सात लाख रुपये है। एसएचओ साहिबाबाद ने बताया कि शिकायत लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें