जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर ओवरटेक करने के प्रयास में एक वाहन दूसरे पर जा चढ़ा। इस दौरान एक व्यक्ति मामूली रुप से जख्मी हुआ है जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगती-नगरोटा के पास ओवरटेक कर रहा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन के उपर जा गिरा।
ओवरटेक कर रहे वाहन के दाएं ओर के दोनो चक्के सड़क से उपर उठ गए। बाद में दूसरे वाहन को लाकर इसमें से सामान को निकाला गया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।