फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण ज्वेलर्स में गोली चली, दुकानदार गंभीर

Mon, 04 Aug 2014 02:08 PM IST
सुशील राज,राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेक्टर 22 स्थित करण ज्वेलर्स में गोली चलने से दुकानदार घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे सेक्टर 34 के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायल दुकानदार सोनू के बयान लेने की कोशिश कर रही है। एसएचओ दिलशेर सिंह चंदेल और डीएसपी आशीष कपूर मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पुलिस संभावना जता रही है कि हमला लूट की नीयत से किया गया है। दुकानदार सोनू के होश में आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।

पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि करण ज्वेलर्स में दुकानदार सोनू अकेला ही था। उसका हेल्पर चाय लेने गया था।

इतने में दुकान के अंदर से गोली चलने की आवाज आई, वह दुकानों से बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति काला बैग सहित दुकान से निकला और भाग गया। गोली का छरा लगने से सोनू घायल हो गया। सेक्टर 17 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें