फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता लड़की को बरामद कर परिवार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने एक अपहृत लड़की को बरामद करने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया। एसएसपी के अनुसार 28 फरवरी को घगवाल थाना में राजपुरा निवासी एक व्यक्ति ने लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि अपने स्तर पर लड़की को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उक्त लड़की की बरामदगी के लिए तलाश शुरू की गई। घगवाल थाना की देखरेख में टीम ने तकनीकी सहायता के साथ लगातार प्रयास किए। बाद में लड़की को अपहरणकर्ता के साथ उक्त पंजाब के पठानकोट से बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकता के बाद लड़की को परिवार को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें