मीरां साहिब। गांव खारिया बृज नगर में सोमवार को नाई की दुकान पर कैंची घोंपकर की गई मुकेश रैना की हत्या के मामले में परिजनों ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया है। परिजनों का कहना है कि इस मामलेे में निष्पक्षता से जांच करने की जरूरत है। इस हत्या का दूसरा पहलू भी सामने आ सकता है।
युवा कांग्रेस के नेता अंकुश रैना का कहना है कि उसके चचेरे भाई मुकेश पर सुरेंद्र कई दिन से नजर रखे था। हर दिन उनके घर जाकर परिजनों से मुकेश के बारे में पूछताछ करता था। सोमवार को भी मुकेश के नाई की दुकान पर जाने पर उसे पता चलने पर वह भी वहां पहुंच गया। जब उसने वहां बाल कटवाने के बाद दाढ़ी बनवा ली थी। पंचायत के सरपंच पवन रैना ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि इस मामले की जांच करने के साथ मुकेश की हत्या में किन लोगों का हाथ था, पता लगा कर आरोपियों केे खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। युवा कांग्रेस नेता खुशवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मुकेश का अंतिम संस्कार बिलोल किनारे किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता रमण भल्ला, पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद रहे।