अखनूर। स्टील ब्रिज से वीरवार को एक महिला ने चिनाब दरिया में छलांग लगा दी। देर रात तक महिला का शव बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक महिला चिनाब दरिया के स्टील ब्रिज के मध्य पैदल चल रही थी। इस दौरान उसने दरिया में छलांग लगा दी। महिला दरिया के मध्य बहती हुई दूर तक चली गई। इसके बाद डूब गई।
महिला की पहचान सुरिंदर कौर(30) निवासी डिगियाना जम्मू के रूप में हुईं है। पुलिस जांच में जुटी है कि किन परिस्थितियों में महिला ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया। लेकिन देर शाम तक उक्त महिला का कुछ पता नहीं चला। संवाद