फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरएफ कमांडर मेहरान के मारे जाने पर श्रीनगर में तनाव, इंटरनेट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रामबाग इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर मेहरान के मारे जाने के बाद श्रीनगर में हालात तनावपूर्ण बन गए हैं। श्रीनगर के पुराने शहर के कई इलाकों में बुधवार देर रात हिंसक झड़पें हुई हैं, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। शहर के कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वीरवार को शहर में दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान भी बंद रहे, सड़कों पर भी यातायात कम देखने को मिला।
विज्ञापन

हालात को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर शाम से पुराने शहर के कई इलाकों में बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। जानकारी के अनुसार जिन इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं, उनमें बोहरी कदल, हब्बा कदल, खान्यार, एसआर गंज, एमआर गंज, नौशेरा, जतेह कदल, करण नगर, ईदगाह, कमरवारी, सोवरा, रैनावारी, नौहट्टा, हवल, आंचार, सईदपोरा, जमालट्टा, हजरतबल, जालडगर, नवाकदल, सफाकदल, अहमद नगर, बसपोरा, नूरबाग, सैदाकदल, नगीन आदि इलाके शामिल हैं। बता दें कि बुधवार को रामबाग में हुई मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर मेहरान सहित तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें