बलतमकोट चसोत में ग्रामीणों को विभिन्न् स्कीमों के बारे में जानकारी देती हुई ड़ीड़ीसी वाइस चेयरम
- फोटो : REASI
रियासी। ब्लॉक गुलाबगढ़ के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते यहां के विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। सरकार व जिला प्रशासन को चाहिए कि वह दूरदराज क्षेत्रों पर ध्यान देते हुए स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करे। साथ ही स्कूलों की इमारतों में भी सुधार लाए।
जिले के मेंदी चसोत बलमतकोट में लगाए जनता दरबार में डीडीसी उपाध्यक्ष साजरा कादिर के सामने यह समस्या ग्रामीणों ने रखी। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है। आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी गांव के लोग मूलभूत सुविधाएं पाने को तरस रहे हैं। कई स्थानों पर जाने के लिए मुख्य सड़क मार्ग नहीं है। बिजली और पानी की उच्च स्तरीय योजनाओं को शुरू कर ग्रामीणों को इसका लाभ दिया जाना चाहिए।
लोगों की सुविधाओं के लिए क्षेत्र में बैंक और डाकघर भी खोले जाने चाहिए। डीडीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि वह यहां विकास को प्राथमिकता देने को प्रयासरत हैं। लोगों की समस्याओं को वह प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचा रही हैं। नई योजना बनाकर उनको हल करने की भरपूर कोशिश हो रही है। कई वर्षों से चली आ रही समस्याओं को समय पर हल किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, पीएम किसान योजना, जल शक्ति और पेंशन की स्कीमों के बारे में बताकर इनका लाभ उठाने को कहा।