फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टिकट, आधार कार्ड से लद्दाख जा रहे तीन श्रमिक एयरपोर्ट से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट से लद्दाख जा रहे तीन लोगों को सीआईएसएफ ने फर्जी टिकट और आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों डोडा जिला के रहने वाले हैं। फिलहाल उन्हें सतवारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनकी पहचान डोडा के कुल्हांड के रहने वाले मोहम्मद रफी, कोटली के यासीर हुसैन और परमिंद्र कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को जम्मू एयरपोर्ट से बड़ी संख्या में श्रमिक इंडिगो की फ्लाइट से लद्दाख जा रहे थे। इसमें तीन लोगों पर संदेह होने पर सीआईएसएफ के जवानों ने जांच के लिए रोका। इस दौरान पाया की वह किसी अन्य की टिकट और आधार कार्ड के साथ सफर कर रहे हैं। सीआईएसएफ ने तीनों को सतवारी पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ सतवारी समीर जीलानी ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि तीनों श्रमिक हैं और लद्दाख जा रहे थे। तीनों लोग फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े गए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें