फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पूर्व केंद्रीय मंत्री नामग्याल समेत चार की मौत, जम्मू-कश्मीर में मरीजों की संख्या हुई 2605

Tue, 02 Jun 2020 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों का आंकड़ा 2605 पहुंच गया है। इसमें जम्मू संभाग से 606 और कश्मीर के 1999 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नामग्याल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी नामग्याल समेत कोरोना से सोमवार को जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में चार लोगों की मौत हुई। जम्मू-कश्मीर में कोरोना से मरने वाले तीन लोगों में जम्मू संभाग से 1 और कश्मीर के 2 मरीज शामिल हैं। इसके साथ जम्मू-कश्मीर में अब तक 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश में नौ गर्भवती, एक डॉक्टर समेत कुल 84 नए मामले आए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 28 और कश्मीर से 56 मामले शामिल थे। इसके साथ प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 2605 पहुंच गया है। इसमें जम्मू संभाग से 606 और कश्मीर के 1999 मामले शामिल हैं।

तीन बार सांसद रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे फुनसुग नामग्याल की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। लद्दाख में कोरोना से यह पहली मौत है। कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे 83 वर्षीय नामग्याल ने लेह के एनएनएम अस्पताल में सोमवार तड़के अंतिम सांस ली। मौत के बाद उनका सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से 19 मरीज स्वस्थ हुए

उनके संपर्क में आए लोगाें को क्वारंटीन कर दिया गया है। शाम को जिला प्रशासन ने कहा कि मौत के कारणों की जांच चल रही है। लेकिन, आधी रात ऑल इंडिया रेडियो ने अपने ट्विटर हैंडल पर पूर्व मंत्री के कोरोना जांच रिपोर्ट के पॉजिटिव होने की खबर जारी की।

राहत भरी बात यह है कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों से 19 मरीज स्वस्थ हुए। इसमें जम्मू से 11 और कश्मीर से 8 मरीज शामिल रहे। शोपियां निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को श्रीनगर के अस्पताल में मौत हो गई थी।

सोमवार को सैंपल में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पुलवामा निवासी एक व्यक्ति की भी मौत हुई है। जीएमसी जम्मू में डोडा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई। नए मामलों में अनंतनाग से 12, कुलगाम से 6, श्रीनगर से 10, कुपवाड़ा से 11, बारामुला से 6, शोपियां से 5, गांदरबल से 2, पुलवामा से 4, जम्मू से 6, रामबन से 6, कठुआ से 4, उधमपुर से 2, सांबा से 1, पुंछ से 2, राजोरी से 3, किश्तवाड़ से 4 मामले शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें