सांबा। जिले के ब्री कमीला गांव में कोरोना संक्रमित आने से प्रशासन ने गांव को हॉट स्पॉट जोन बना दिया है। एडीसी सूरम चंद शर्मा ने एक आदेश जारी कर गांव को हॉट स्पॉट जोन बनाने के निर्देश जारी किए।
सरकारी मिडिल स्कूल उत्तरवैनी के शिक्षक राज कुमार थापा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं शिक्षक अशोक कुमार को भी उनके साथ तैनात किया गया है। वहीं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी किए गए कि वह कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान करें व घर-घर जाकर सैंपलिंग करें। उन्होंने संबंधित तहसीलदार व थाना प्रभारी को भी निर्देश जारी किए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में सौ प्रतिशत सैंपलिंग किए गए हैं।