जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : एएनआई
सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स और थियेटरों, स्विमिंग पूल्स को सशर्त 25 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी, आउटडोर और इंडोर में एक जगह अधिकतम 25 लोगों को ही कोविड नियमों का पालन करते हुए एकत्रित होने की अनुमति जारी की गई हैं। हालांकि जिन जिलों में 0.2 फीसदी से कम और सप्ताह में 250 से कम केस लोड हैं वहां के बैंक्वेट हाल को 25 फीसदी क्षमता के साथ लोगों को एकत्रित होने की अनुमति दी गई है। स्कूलों के मामले में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पहले की तरह ही सशर्त स्कूलों में प्रवेश को मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सशर्त विद्यार्थियों को आफ लाइन पढ़ाई की मंजूरी दी गई है। दसवीं और बारहवीं को छोड़ स्कूलों में अन्य कक्षाएं आफ लाइन पढ़ाई के लिए बंद ही रहेंगी। पार्कों में भी कोरोना टीका लगवा चुके लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : एएनआई
एक सप्ताह में दूसरा डोज लगवाना करें सुनिश्चित
सभी डीसी को हिदायत दी है कि वह अपने-अपने जिले में एक सप्ताह में कोरोना टीका का दूसरा डोज लगवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर विशेष नजर रखी जाए। पॉजिविटी रेट पर भी ध्यान रखा जाए। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से पेश आया जाए।
24 घंटों में 165 नए संक्रमित सक्रिय मामले एक हजार के पार
जम्मू। प्रदेश में खासतौर पर कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आ गया है। 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 165 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें 156 मामले कश्मीर संभाग से ही हैं। जम्मू संभाग से केवल नौ मामले सामने आए हैं। ऐसे में एक्टिव मामले तेजी से बढ़कर 1153 पर पहुंच गए हैं। हाल के दिनों में संक्रमण की दर में अचानक बढ़ोतरी हुई है।
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : एएनआई
चौबीस घंटे में 44300 कोरोना टेस्ट किए गए
पिछले 24 घंटो में प्रदेश में कुल 44300 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसमें से 165 लोग संक्रमित पाए गए। कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 87, बारामुला में 26, बडगाम में नौ, पुलवामा में तीन, कुपवाड़ा में तीन, अनंतनाग में एक, बांदीपोरा में 13, गांदरबल में 13 और कुलगाम में एक नया मामला सामने आया है।
जम्मू संभाग के जम्मू जिले में चार, डोडा में दो, कठुआ में एक, पुंछ और रियासी जिलों में भी एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं पिछले 24 घंटो में 103 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों में 98 कश्मीर संभाग व पांच मरीज जम्मू संभाग से हैं। किसी मरीज की मौत नहीं हुई हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 4440 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मास्क लगाकर ड्यूटी देते जवान।
- फोटो : बासित जरगर
बिना मास्क पहने मिले लोगों का कराया टेस्ट
जम्मू में खरीदारी के लिए निकल रहे ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। रविवार को बिना मास्क मिले लोगाें से कहीं पुलिस ने हाथ जोड़कर मास्क पहनने की विनती की तो किसी का जबरन कोरोना टेस्ट करवाया। इस दौरान पुलिस की लोगाें से बहस भी हो रही है।
कोविड नियमों के उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना
रामबन उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने जिले में कोविड के उचित व्यवहार का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने शनिवार को कोविड की रोकथाम के उपायों के संबंध में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक कर रविवार को निर्देश जारी किए।
बैठक के दौरान विशेष रूप से बाजारों और सार्वजनिक समारोहों में मास्क पहनने और कोविड के उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करने के साथ कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने से संबंधित निर्देश दिए।