फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर की चपेट में जम्मू, रातें हुईं ठंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच घाटी शीत लहर की चपेट में हैं। यहां पर रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन में मौसम साफ रहने से धूप निकलने से जहां कुछ राहत मिल रही है वहीं, रात को ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ने लगी है। वहीं, शुक्रवार को सुबह के समय धुंध भी पड़ी रही, जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

उधर, श्रीनगर संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्थल जमने लगे हैं। लेह और कारगिल में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट आएगी। राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में रात का पारा माइनस 3.3 और गुलमर्ग में माइनस 1.8 डिग्री रहा।
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ ठंडक का अहसास बढ़ा है। जिले में सुबह और रात में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। यहां दिन का तापमान 23.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 5.7, कटड़ा में 9.2 और भद्रवाह में 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 7.5 और दिन का पारा 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें