विजयपुर। घो ब्राह्मण पंचायत के सरपंच रामपाल शर्मा ने वीरवार को गांव शाजादपुर में पंप रूम और ट्यूबवेल की चारदीवारी के निर्माण काम शुरू करवाया। इस पर लगभग 13 लाख रुपये खर्च होने हैं।
उल्लेखनीय है कि उक्त नलकूप 60 लाख रुपये की लागत से खोदा गया था। इसके लिए भूमि जुगल शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई थी। कार्यक्रम के दौरान पीआरआई सदस्य पुरुषोत्तम सिंह, शमशेर सिंह, सतपाल शर्मा, रजनी देवी, सोहन लाल, जोगिंदर नाथ, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद