फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा कोई काम नहीं होगा जिससे लोगों का हो नुकसान : जुगल

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। भाजपा की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बलविंदर सिंह ने की। इसमें सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान परिसीमन आयोग द्वारा परगवाल को खौड़ विधानसभा से हटाकर अखनूर के साथ जोड़ने, परगवाल और ज्यौड़ियां के बीच चिनाब पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य शुरू करने और प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन की निशानदेही कर स्टेट लैंड का बोर्ड लगाने का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया।
विज्ञापन

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि ऐसा कोई भी काम नहीं होगा, जिसका लोगों को नुकसान हो। उन्होंने कहा कहा कि वह भी चाहते हैं कि परगवाल खौड़ विधानसभा का हिस्सा बना रहे। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग सहयोगी सदस्यों से मिले सुझाव व आपत्तियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
जल्द ही आयोग आम लोगों के लिए भी इसे सार्वजनिक कर सुझाव मांगेगा। इसके बाद ही इसको अंतिम रूप दिया जाएगा। चिनाब पर बनने वाले पुल के बारे में कहा कि पुल का निर्माण कार्य बहुत जल्दी शुरू होगा। स्टेट लैंड के बारे में कहा कि आपकी जमीन कहीं नहीं जा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

डीडीसी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन सूरज सिंह, पूर्व विधायक कृष्ण लाल भगत और जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने भी विचार रखे। वीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, नरेंद्र सिंह भाऊ, जय सिंह, डा परशोतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैप्शन 1
परगवाल में लोगों को संबोधित करते सांसद जुगल किशोर शमाज़्
कैप्शन 2
परगवाल में सांसद जुगल किशोर को सुनते लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें