फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसाइनमेंट के नंबर अंकतालिका में नहीं जुड़े, छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसाइनमेंट के नंबर अंकतालिका में नहीं जुड़े, छात्र परेशान
विज्ञापन

जम्मू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय 3 जुलाई से यूजी-पीजी के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। यह परीक्षाएं पिछले साल असफल रहे छात्रों के लिए हैं। प्रदेश के कुछ छात्र विश्वविद्यालय के इस फैसले से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन

छात्रा रोहनिका का कहना है कि वह अनुवाद में डिप्लोमा कर रही थी। थ्योरी में पास हो गई लेकिन एसाइनमेंट के नंबर अंकतालिका में नहीं जोड़े गए हैं। हालांकि कोविड के चलते बीते साल अक्तूबर महीने में उन्होंने अपने एसाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क ऑनलाइन मोड से जमा करवाया था। ऑनलाइन सबमिट का मेसेज भी ई-मेल में आया था। नरेंद्र ने बताया कि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से दी। एसाइनमेंट ऑनलाइन भेजे थे। नतीजे जारी होते ही अंकतालिका देखी तो एसाइमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के नंबर अंक तालिका में नहीं जुड़े थे। उन्होंने बताया कि एसाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क दोनों अध्ययन केंद्र जम्मू विश्वविद्यालय भेजे थे। हालांकि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी नई दिल्ली का निर्देश था कि प्रोजेक्ट वर्क को सिर्फ दिल्ली ही भेजना होगा, लेकिन 2 जी इंटरनेट और कोरोना के चलते दोनों को जम्मू विश्वविद्यालय भेजा गया था। अभी तक उसके नंबर अंकतालिका में नहीं जुड़े हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से समस्या के हल की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें