फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जीत पर जश्न: कश्मीरी मेडिकल छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज, छात्रसंघ ने एलजी से किया ये आग्रह

Tue, 26 Oct 2021 11:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले छात्रों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज और सौरा स्थित स्किम्स के छात्रां के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कश्मीर के आईजी विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 क्रिकेट के विश्व कप के मैच में रविवार को भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले मेडिकल छात्रों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। कश्मीर के आईजी विजय कुमार के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि करन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज और सौरा स्थित स्किम्स के छात्रां के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई है। पाकिस्तान की जीत के बाद घाटी में कई जगहों पर लोगों के जश्न मनाने के वीडियो वायरल हुए थे।

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी छात्रों ने अपने हॉस्टल में जश्न मनाया था। इस बीच, जम्मू-कश्मीर छात्र संघ ने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मानवीय आधार पर यूएपीए के आरोपों को वापस लेने का आग्रह किया है। यह मैच दुबई में खेला गया था। 
यह भी पढ़ें- अब्दुल्ला बोले: पाकिस्तान के समर्थन में नहीं, भाजपा को चिढ़ाने के लिए हुए जश्न, कभी भी फट सकता है ज्वालामुखी    
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खुहमी ने एक बयान में कहा कि छात्रों के खिलाफ यूएपीए के आरोप एक कठोर सजा है जो उनके भविष्य को बर्बाद कर देगा और उन्हें और अलग कर देगा। उन्होंने कहा, हम उनके कृत्य को सही नहीं ठहरा रहे हैं, लेकिन इसका परिणाम उनके करियर की हत्या होगी। उन्होंने कहा कि आरोपों का छात्रों के शैक्षणिक और भविष्य के करियर पर गंभीर परिणाम होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें