फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में व्यापारी की चार हजार रुपये के लिए हत्या, दो गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2019 01:36 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर

सार

  • हत्यारों ने घटना को अंजाम देने के बाद जमीन में दबा दिया था शव 
  • परिवार वालों के प्रदर्शन के कारण अमरनाथ यात्रा दो घंटे रोकनी पड़ी
विज्ञापन
आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस(इनसेट में मृत व्यापारी) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर के जिब जंगलगली में रहने वाले दो युवकों ने भेड़-बकरियों का व्यापार करने वाले बनिहाल निवासी व्यापारी गुलाम रसूल की चार हजार रुपये के लिए हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया। संदेह के आधार पर टिकरी पुलिस ने आरोपी आशिक अली व करीम दीन से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। शुक्रवार को आरोपी की निशानदेही पर व्यापारी का शव भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले बनिहाल में व्यापारी के लापता होने के कारण परिवार वालों ने प्रदर्शन किया। इसके चलते अमरनाथ यात्रा को दो घंटे के लिए रोकना पड़ा। 
विज्ञापन


रामबन जिले के बनिहाल के रहने वाले का गुलाम रसूल (46) पुत्र शमशदीन भेड़ बकरियों को बेचने व खरीदने का काम करता था। 12 जुलाई को शमशदीन भेड़ बकरियां खरीदने के लिए उधमपुर के जंगलगली इलाके में पहुंचा और फिर वापस नहीं लौटा। इस पर परिवार के सदस्यों ने उधमपुर पहुंच कर उसके लापता होने की शिकायत टिकरी पुलिस चौकी में दर्ज करवाई। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस की टीम ने जब जंगलगली जाकर तलाश व पूछताछ शुरू की तो पता चला कि 12 जुलाई को गुलाम को आशिक अली और करीम दीन के साथ जंगल की तरफ जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पहले तो दोनों कुछ बताने को तैयार नहीं हुए, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने उसकी हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन

 
बार-बार अपने पैसे मांगना पड़ा महंगा
आशिक अली ने पुलिस को बताया कि उसने गुलाम रसूल से चार हजार रुपये उधार लिए थे और वह इस राशि को चुका नहीं पा रहा था। गुलाम उससे बार-बार रुपये मांग रहा था। 12 जुलाई को जब वह जंगलगली पहुंचा तो उसने फिर रुपये मांगे। उसने उससे कहा कि उसके पास एक बकरी है। वह बकरी ले और उसका उधार खत्म हो जाएगा। वह गुलाम को बकरी देने का झांसा देकर अपने साथ जंगल में सुनसान इलाके में ले गया। इस दौरान उसके साथ करीम दीन भी साथ था। दोनों ने जंगल ले जाकर उसकी की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। 

आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से बरामद किया गया शव
शुक्रवार को पुलिस की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ लेकर जंगलगली पहुंची और दोनों की निशानदेही पर शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें