फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में यूपी और दिल्ली के चार गैंगस्टर गिरफ्तार, 9 एमएम और 32 बोर के चार पिस्तौल भी बरामद

Sat, 20 Jul 2019 12:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खन्ना थाना सदर पुलिस ने यूपी के तीन और दिल्ली के एक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सचिन तोमर निवासी सचिन कालोनी गाजियाबाद, भारत भूषण निवासी संगम बिहार गाजियाबाद, राकेश कुमार निवासी गांव जाबली गाजियाबाद व सुंदर सिंह निवासी शिव बिहार रावल नगर दिल्ली के तौर पर हुई  है। आरोपियों से 9 एमएम के दो पिस्तौल, आठ कारतूस, चार मैगजीन व 32 बोर के 2 पिस्तौल बरामद हुए। इनका एक साथी अजय निवासी बुलंदशहर फरार हो गया।

विज्ञापन


एसएसपी गुरशरणदीप सिंह ने बताया गुरुवार की देर शाम एसपी (डी) जसवीर सिंह व सदर थाना एसएचओ बलजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ सुआ पुली भट्टियां के नजदीक गशत कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी कार में हथियारों समेत खन्ना के नजदीकी गांव बाहोमाजरा में बेआबाद भट्ठे के पास बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। 

सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तुरंत वहां पर छापा मार उन्हें काबू कर लिया। रात का समय होने कारण उनका एक साथी अजय मौके से फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि यह लोग खन्ना कैसे पहुंचे और यहां आने का इन लोगों क्या मकसद था, यह सब बातें रिमांड पर लेने बाद पूछताछ के दौरान पता चलेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पुलिस और गैंगस्टरों को बीच फायरिंग भी हुई, जिसमें उनका एक साथी घायल भी हु्आ। वहीं एसएसपी का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें