घगवाल। ब्लॉक दिवस के उपलक्ष्य में तहसील घगवाल की पंचयात नारण में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन एसडीएम रामकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने खराब हैंडपंप की मरम्मत की मांग सहित लेबर कार्ड के नवीनीकरण व ट्रांसफार्मर अपग्रेड की मांग रखी। लो वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग रखी।
कार्यक्रम में सरपंच गीतांजलि शर्मा व पंचों सहित स्थानीय लोगों की समस्याओं को एसडीएम ने सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। सरपंच गीतांजलि शर्मा ने गांव की पुरानी सड़क को अपग्रेड करने की मांग की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों के लाभ से वंचित परिवारों को लाभ देने की बात भी रखी।