फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: जम्मू-कश्मीर नान गजटेड इलेक्ट्रिकल एम्प्लॉइज एसोसिएशन का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। नान गजटेड इलेक्ट्रिकल एंप्लॉइज एसोसिएशन की तरफ से शनिवार को मीरां साहिब में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता ट्रेड यूनियन नेता व एसोसिएशन के राज्य सचिव गुरमीत सिंह ने की। एसोसिएशन के राज्य महासचिव मोहम्मद मकबूल विशेष अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बिजली विभाग के कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। सेवानिवृत्त कर्मियों के स्थान पर नियुक्त नहीं किए जाने पर एक कर्मी को दस गांव में सेवाएं देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्थायी कर्मियों को स्थायी नहीं किया जा रहा। डीपीसी कर कर्मियों को पदोन्नत किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने बिजली विभाग का निजीकरण किया, एसोसिएशन इसका विरोध करेगा। राज्य सचिव गुरमीत सिंह ने कर्मचारियों के मुद्दों पर प्रकाश डाला और कहा कि बिजली अधिकारी राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। जब कर्मचारी बिजली के बकाया को सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। सभी अस्थायी कर्मियों को नियमितीकरण की मांगों पर प्रस्ताव पास किया गया। सर्वसम्मति के साथ सम्मेलन में 15 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्य समिति का प्रधान राजेश जमवाल, सतपाल सिंह कार्यकारी प्रधान, रविंदर पाल सिंह, सुरिंदर कुमार और रमणीक सिंह सचिव, गौरव कुमार प्रवक्ता, रविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष घोषित किया। इस दौरान अशोक कुमार रविंदर सिंह रैना, अजय शर्मा, हुरा बानो आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें