फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: जम्मू में श्राइन बोर्ड के तीर्थ यात्री निवास का भूमि पूजन, उपराज्यपाल बोले- श्रद्धालुओं को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Mon, 29 Nov 2021 02:29 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के तीर्थ यात्री निवास के निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं देने का काम जम्मू कश्मीर सरकार कर रही है। इसके लिए कोई योजनाएं चलाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
जम्मू में यात्री निवासी का भूमि पूजन करते एलजी मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल ने जम्मू में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के तीर्थ यात्री निवास का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्री अमरनाथ जी यात्रा से जुड़े संगठनों, देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की काफी समय से लंबित तीर्थ यात्री निवास की मांग को पूरा करने की दिशा में हमने कदम बढ़ाएं हैं। 

विज्ञापन


यात्री निवास मात्र एक बिल्डिंग न होकर करुणा, अध्यात्म, सेवा, शांति और सुखमय तत्वों का मिला जुला प्रतीक हो। प्राचीन दर्शन, जीवन मूल्यों का संगम हो ताकि यहां आने वाले तीर्थयात्री उस आध्यात्मिक शक्ति की अनुभूति कर सकें जो निर्विचार चैतन्य की अवस्था में जाग्रत होती है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही जम्मू शहर धर्म के मार्ग का अनुसरण करता रहा है।

श्री अमरनाथ जी यात्रा, श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को समर्पित भाव से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें