फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरा..एक्शन: फिल्म अभिनेता शहबाज खान पहुंचे जम्मू,  कहा- घाटी में होनी चाहिए फिल्मों की शूटिंग 

Mon, 29 Nov 2021 12:56 PM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

फिल्म शूटिंग के सिलसिले में बॉलीवुड अभिनेता शहबाज खान जम्मू पहुंचे। उनके साथ स्थानीय कलाकारों ने भी शूटिंग की। उन्होंने कश्मीर में लगातार फिल्म की शूटिंग होने की बात कही। 
 
विज्ञापन
शूटिंग के लिए जम्मू पहुंचे शहबाज खान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर अपनी अगल पहचान बनाने वाले अभिनेता शहबाज खान ने कहा कि जम्मू काफी खूबसूरत शहर है और यहां पर फिल्मों की शूटिंग नियमित होनी चाहिए। अपनी फिल्म की शूटिंग की सिलसिले में जम्मू पहुंचे अभिनेता ने मंदिरों के शहर के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा कि शहर में फिल्मों की शूटिंग होने से लोगों के व्यवसाय मिलेगा और शहर की खूबसूरती बड़े परदे पर दिखेगी। 

विज्ञापन


शहजाब खान ने कहा कि जम्मू बड़ा खूबसूरत शहर है और मैंने पहले भी इस शहर में शूटिंग की है। कहा कि मुझे उम्मीद है कि यहां पर अब नियमित रूप से फिल्मों की शूटिंग हो। सरकार भी जम्मू-कश्मीर में फिल्मों की शूटिंग को शुरू करने के प्रयास कर रही है जो एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जम्मू के कलाकारों के साथ काम करने को मौका मिला, यहां के कलाकार काफी प्रतिभाशाली हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाबी और डोगरी भाषा में फिल्म बन रही है, जो यहां के लोगों के लिए बड़ी बात है। हमारी फिल्म की कहानी काफी अच्छी और मुझे उम्मीद है जम्मू के लोग हमारी फिल्म को काफी प्यार भी देंगे। आज युवाओं के पास अपनी प्रतिभा दिखाने के बड़े मंच है। ओटीटी प्लेटफार्म तेज से उभर रहा है। युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका ओटीटी प्लेटफार्म दे रह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें