फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उप-राज्यपाल के सलाहकार बसीर खान हटाए गए, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Tue, 05 Oct 2021 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

वर्ष 2000 बैच के आईएएस अफसर खान को हटाने का आदेश मंगलवार को अचानक जारी हुआ। तत्कालीन उप राज्यपाल जीसी मुर्मू के कार्यकाल में सलाहकार के रूप में मार्च 2020 में उनकी नियुक्ति की गई थी। इस पद पर नियुक्त होने से पहले वे कश्मीर के मंडलायुक्त थे।
विज्ञापन
बसीर अहमद खान, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार बसीर अहमद खान को हटा दिया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया। अब दो उप-राज्यपाल के पास दो सलाहकार फारूक अहमद खान व आरआर भटनागर हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2000 बैच के आईएएस अफसर खान को हटाने का आदेश मंगलवार को अचानक जारी हुआ। तत्कालीन उप राज्यपाल जीसी मुर्मू के कार्यकाल में सलाहकार के रूप में मार्च 2020 में उनकी नियुक्ति की गई थी। इस पद पर नियुक्त होने से पहले वे कश्मीर के मंडलायुक्त थे।

मुर्मू के जाने के बाद उप-राज्यपाल के रूप में मनोज सिन्हा आए, लेकिन उन्होंने किसी भी सलाहकार को नहीं हटाया। बसीर के पास बिजली, ग्रामीण विकास व पंचायती राज, आपदा-राहत व पुनर्वास, संस्कृति, पर्यटन, योजना और उद्योग व वाणिज्य विभाग का कार्यभार था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तीन हमलों से दहली घाटी: लाल चौक में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, लाल बाजार और बांदीपोरा में भी बहा खून    
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि खान के खिलाफ जमीन संबंधी कई मामले विभिन्न जांच एजेंसियों के पास लंबित हैं। माना जा रहा है कि इन्हीं सब मामलों का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें