फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: कश्मीरी संगीतकार निजामी ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकित, गीत नाजनिनय के लिए हुआ नामांकन

Tue, 16 Nov 2021 10:15 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर

सार

कैसर निजामी ने कहा कि नाजनिनय एक पर्शियन और कश्मीरी फ्यूजन संगीत है। जिसे अभी नामांकन की कतार में रखा गया है। औपचारिक घोषणा 23 को होगी, लेकिन नामांकन की कतार में आना भी हमारे लिए गर्व की बात है। 
विज्ञापन
कश्मीरी संगीतकार कैसर निजामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीरी संगीतकार कैसर निजामी को उनके गीत नाजनिनय (ओ खूबसूरत) के लिए 64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। जानकारी के अनुसार यह पहली बार है जब किसी कश्मीरी संगीतकार को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है। निजामी ने कोविड-19 के प्रकोप और उसके बाद के लॉकडाउन से कुछ समय पहले अमेरिका में नामांकित गीत गाया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, दहशतगर्दों को पनाह देने वाला मकान मालिक भी मारा गया, वाहनों का आवागमन रोका
विज्ञापन


निजामी ने अपने प्रशंसकों से उनके संगीत को साझा करने का अनुरोध करते हुए कहा, इससे पहले कभी भी घाटी के किसी गायक को ग्रैमी अवार्ड के लिए अपने किसी गाने को चुनने का सौभाग्य नहीं मिला था। 64वें ग्रैमी पुरस्कारों के नामांकन की औपचारिक घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी, जबकि पुरस्कार समारोह 31 जनवरी 2022 को ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें