फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तेज गेंदबाद उमरान मलिक के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष रैना, इंडिया-ए टीम में चयन के लिए दी बधाई

Fri, 12 Nov 2021 04:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

शहर के गुज्जर नगर के रहने वाले उमरान मलिक अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करते दिखेंगे।
विज्ञापन
तेज गेंदाबज उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष रवींद्र रैना शुक्रवार को युवा तेज गेंदाबज उमरान मलिक के घर पहुंचे। रैना ने मलिक को इंडिया-ए टीम में चुने जाने की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मलिक को उनके चयन पर बधाई दी थी।

विज्ञापन


मलिक को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलने वाली इंडिया-ए टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को इंडिया-ए टीम का ऐलान किया था। टीम की कमान प्रियांक पांचाल को सौपी गई है। टीम में पृथ्वी शॉ, राहुल चाहर, नवदीप सैनी जैसे युवा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उमरान मलिक सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्हें 152.95 किमी  प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। इसके बाद उन्हें टी-20 विश्व कप में इंडिया टीम का नेट गेंदबाज भी चुना गया था। उमरान ने आईपीएल और फिर जम्मू-कश्मीर के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। उमरान मालिक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चार मुकाबलों में छह विकेट झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें