जम्मू संभाग के हीरानगर के गांव करवाल निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी गंगा शर्मा को युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार कविता संग्रह "मनै दा बोआल" के लिए दिया गया है। ज्ञात हो कि यह पुरस्कार वर्ष 2011 से हर 35 वर्ष तक की आयु वाले युवा लेखक लेखिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।