जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ तहसील के पुलिस स्टेशन को देश में दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन में नौंवा स्थान मिला है। सितंबर में गृह मंत्रालय ने सर्वे करवाया था।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ तहसील के पुलिस स्टेशन को देश में दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन में नौंवा स्थान मिला है। सितंबर में गृह मंत्रालय ने सर्वे करवाया था। निजी कंपनी की टीम ने पुलिस स्टेशन की सुविधाओं को बेहतर पाया। टॉप टेन के लिए देश के 76 पुलिस स्टेशन शार्ट लिस्ट किए गए थे। सितंबर में एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह को गृह मंत्रालय से एक पत्र मिला जिसमें सर्वे की जानकारी दी गई और बताया गया कि टीम सर्वे के लिए आ रही है।
विज्ञापन
टीम ने आपराधिक मामलों के निपटारे से लेकर पुलिस स्टेशन की इमारत, एसएचओ रूम, वुमन हेल्प डेस्क, रिपोर्टिंग रूम, रिकॉर्ड रूम, लेडीज लाक अप देखा। वहीं बसंतगढ़ के 50 वरिष्ठ नागरिकों का फीडबैक भी लिया। एसएचओ पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि देश में नौवां स्थान मिलने से पुलिस स्टेशन की पूरी टीम को और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।