घगवाल। राजपुरा में स्थित राम मंदिर में योग की कक्षाएं शुरू की गई हैं। इसका उद्घाटन बुधवार को बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण ने किया। योगाचार्य सतीश सिंह संब्याल ने छात्रों को सेहत को फिट रखने के लिए योग करने को कहा।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में छात्रों के दिमाग पर बुरा प्रभाव पड़ा था। अब गर्मी के प्रकोप से हाय तौबा मची है। ऐसे हालात में शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए योग ही एक मात्र उपाय है। पहले दिन में ही कुल 30 छात्र पहुंचे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा, विनय शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद