फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर गिरफ्तार, 16 मवेशी मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने थाना घगवाल के अधिकार क्षेत्र में एक गोजातीय तस्कर को गिरफ्तार कर 16 पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार थाना घगवाल की पुलिस पार्टी ने टपियाल में नाका लगाकर वाहन चेकिंग करते हुए ट्रक न. जेके 02 ए आर 9839 जो कठुआ की ओर से आ रहा था, को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन

नाका पार्टी देख चालक ने वाहन की गति तेज कर भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी ने पीछा किया। नाका प्वाइंट से चंद मीटर की दूरी पर ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन से 16 पशु बरामद हुए। चालक अमरजीत सिंह निवासी चट्ठा तहसील एवं जिला जम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी मवेशियों को मुक्त कर दिया गया। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें