फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में ट्रक से मिला 22.5 टन सरकारी चावल

विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने सोमवार को एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। वह खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग के 22.5 टन सरकारी राशन (चावल) को श्रीनगर से जम्मू की ओर अवैध रूप से ला रहा था। पुलिस ने राशन बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि विश्वसनीय स्रोतों से एक विशेष सूचना मिली थी कि एक ट्रक (पीबी02एन-9845) अरवानी, बिजबेहरा, मकरू ट्रेडिंग कंपनी से कठुआ, जम्मू जा रहा है। यह ट्रक सरकारी राशन (चावल) से भरा हुआ था। राशन को कठुआ में अवैध रूप से बेचने के लिए इसकी मूल पैकेजिंग को साधारण प्लास्टिक थैलियों में बदला गया था। पता चला है कि इसमें सीएपीडी विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू में एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान उक्त वाहन को रोका और 22.5 टन चावल बरामद किए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए चालक की पहचान रिंकू सिंह निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। तस्करी में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें