फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला: सेना ने युवाओं के लिए आयोजित की फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 40 छात्रों ने लिया हिस्सा

Wed, 06 Oct 2021 06:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पेशेवर फोटोग्राफी से परिचित कराना और उन्हें फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में शिक्षित करना था। 
 
विज्ञापन
फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर संभाग के बारामुला में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स के सुल्तानपुर कंडी आर्मी कैंप ने मुख्यालय 10 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के तत्वावधान में स्थानीय गांवों के युवाओं के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पेशेवर फोटोग्राफी से परिचित कराना और उन्हें फोटोग्राफी के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं के बारे में शिक्षित करना था। 

विज्ञापन


बच्चों को एक पेशेवर फोटोग्राफर द्वारा निर्देशित किया गया। जिन्होंने फोटोग्राफी के टिप्स और ट्रिक्स के साथ-साथ डीएसएलआर और मोबाइल फोन कैमरों का उपयोग सिखाया। प्रतियोगिता 12-16 वर्ष और 17-23 वर्ष के दो आयु समूहों के लिए आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें- आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ, कुरान में भी यही लिखा है    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जहांगीर शाह निवासी सुल्तानपुर कंडी, इकरा जान निवासी मोरंतंगवारी और साहिल लोन निवासी नौगम कंडी को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर पाया गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 40 छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें