फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन अटैक: एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के दिन एक और हमले की थी साजिश, पाकिस्तानी हैंडलरों की बातचीत हुई थी इंटरसेप्ट

Tue, 31 Aug 2021 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सूत्रों का कहना है कि एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के दिन पाकिस्तान में एक ही जगह से दो ड्रोन उड़े थे। हालांकि, अब तक ड्रोन का रूट पता नहीं चल पाया है। लेकिन संभव है कि यह ड्रोन मकवाल बॉर्डर की ओर से आए थे।
विज्ञापन
ड्रोन हमला - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमले के दिन शहर में एक और हमला करने की साजिश रची गई थी। बठिंडी से आईईडी के साथ पकड़े गए आतंकी नदीम ने इसकी साजिश रची थी। 

विज्ञापन


रात को ड्रोन हमला होने के बाद दिन में शहर में आईईडी से विस्फोट किया जाना था। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि 27 जून को एयरफोर्स स्टेशन के बाद एक और हमला होना था, लेकिन इसे नाकाम कर दिया गया। हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी हैंडलरों की बातचीत को इंटरसेप्ट किया था। इसमें हैंडलरों को यह कहते हुए सुना गया कि एक हमला तो कामयाब हो गया, दूसरा कोई बात नहीं, बाद में देख लेंगे। 

जिस दिन एयरफोर्स स्टेशन पर हमला हुआ। उसी रात बठिंडी से रामबन के रहने वाले नदीम उल हक को पुलिस ने साढ़े पांच किलो आईईडी के साथ पकड़ा था। यह आईईडी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। इसे नदीम ने बठिंडी से लिया था। बठिंडी में एक शख्स ने आईईडी रख दी थी। इसके बाद नदीम को फोन पर एक वीडियो आया कि आईडी बठिंडी में रखी है। आईईडी को 27 जून को दोपहर में शहर में किसी मंदिर के बाहर लगाकर हमला करना है। लेकिन नदीम पकड़ा गया। 
विज्ञापन


बाद में जब मामले की जांच हुई तो नदीम के साथ दो आतंकी और पकड़े गए। ये दोनों शोपियां और बनिहाल के रहने वाले थे। सूत्रों का कहना है कि एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के दिन पाकिस्तान में एक ही जगह से दो ड्रोन उड़े थे। हालांकि, अब तक ड्रोन का रूट पता नहीं चल पाया है। लेकिन संभव है कि यह ड्रोन मकवाल बॉर्डर की ओर से आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें